पोस्टमैन की बेटी शिवांगी ने मैट्रिक परीक्षा में पाया 7वां स्थान

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया की शिवांगी कुमारी ने मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में पूरे बिहार में संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है, उसने 484 अंक हासिल किए हैं। वह यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहती है। शिवांगी ने बताया कि उसने नियमित रूप से पढ़ाई की और अन्य गतिविधियों से दूरी बनाई।

पोस्टमैन की बेटी शिवांगी ने मैट्रिक परीक्षा में पाया 7वां स्थान

बेतिया, बेतिया कार्यालय। मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में भितहा के परसौना की शिवांगी कुमारी ने पूरे बिहार में राज्य में संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है। उसने 484 अंक हासिल किया है। केआर हाई स्कूल की छात्रा ने बताया कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहती है। उसके पिता सुनील कुमार सिंह वहीं पर पोस्टमैन हैं। माता श्वेता सिंह गृहणी हैं। वह बेतिया के लक्ष्मी नगर में अपने चाचा-चाची के यहां रह कर पढ़ाई करती है। उसका छोटा भाई भी उसके साथ ही पढ़ाई करता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर जैकब ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तैयारी बेहतर की थी।

इधर, छात्रा ने शिवांगी कुमारी ने बताया कि विद्यालय के ही शिक्षक जितेश सर की देख-रेख में मैंने पढ़ाई की है। रुटिन के साथ पढ़ाई और विषयों पर पकड़ बनाने का प्रयास की। नियमित रूप से पढ़ाई की, इस दौरान अन्य गतिविधियों से दूरी बना ली थी। विद्यालय के ही शिक्षक दीपक ने भी शिवांगी की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।