Bagaha News: आफत:सिकटा में दो जगहों पर टूटा त्रिवेणी केनाल
Bagaha News: सिकटा में त्रिवेणी केनाल का तटबंध शुक्रवार को दो जगहों पर टूट गया। इसका पानी तेजी से सिकटा के आधा दर्जन गांवों में फैल रहा है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। सड़कों पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। पानी बढ़ने का सिलसिला जारी है।

Bagaha News: सिकटा। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाला त्रिवेणी केनाल का तटबंध शुक्रवार को दो जगहों पर टूट गया। केनाल का उत्तर तटबंध धर्मपुर गांव से दक्षिण 20 फीट व कंगली गांव से पश्चिम 30 फीट में टूट गया है। इसका पानी तेज से सिकटा के आधा दर्जन गांवों में फैल रहा है। पानी के दबाव से कंगली हॉल्ट से सैनिक पथ लगभग 40 फीट में टूट गया है। अब पानी तेजी से सैनिक पथ की ओर निकल रहा है। इससे सैनिक पथ पर पानी का दबाव बढ़ गया। लोगों ने सैनिक पथ के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई है। वहीं सिकटा-कंगली पथ पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है। सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। सिकटा का कंगली व पूर्वी चंपारण के रक्सौल से संपर्क भंग हो गया है।
तटबंध टूटने का कारण
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पहाड़ी नदियों समेत त्रिवेणी केनाल में पानी तेजी से बढ़ा है। शुक्रवार को केनाल का उत्तर तटबंध धर्मपुर गांव से दक्षिण 20 फीट व कंगली गांव से पश्चिम 30 फीट में टूट गया। इसका पानी तेजी से धर्मपुर, सिकटा, हसनपुरा, धांगड़ टोली, कृष्णानगर और कंगली की ओर बढ़ रहा है। सरेह समेत गांव भी पानी से घिर गया है। वहीं कंगली हॉल्ट-सैनिक पथ के क्षतिग्रस्त होने, सिकटा-कंगली सड़क पर तीन से चार फीट पानी चढ़ने आधा दर्जन गांवों का आवागमन ठप हो गया है। इधर, माजर नदी के पानी से गौचरी, डुमरा, पुरैनिया व बैशखवा, करताहा नदी के पानी से शेख टोला, धनकुटवा सरेह जलमग्न हो गया है। ओरिया नाले का पानी भौंरी, भौंरा व जगीरहा गांव के चारों तरफ फैल गया है। खबर लिखे जाने तक नदियों में पानी बढ़ने का सिलसिल जारी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


