दो दिनों में करें लक्ष्य के अनुरुप मूंग बीज का उठाव
नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। गरमा फसल योजना के तहत किसानों को मूंग एवं

नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि।गरमा फसल योजना के तहत किसानों को मूंग एवं मक्का के बीज का वितरण किया जा रहा हैं। कृषि कर्मी दो दिनों के अंदर पंचायतों के लक्ष्य के अनुरुप बीज का उठाव सुनिश्चित करें। इसको लेकर बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कृषि कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए बीएओ ने कहा कि सभी कृषि कर्मी अपने-अपने पंचायत में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप दो दिनों के अंदर मूंग व मक्का बीज का उठाव सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गरमा फसल योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर मक्का एवं मूंग का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही बेबी कॉर्न एवं स्वीट कॉर्न के बीज पर भी अनुदान दिया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।बीएओ ने कहा कि बीज वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है। इसलिए किसान जल्द से जल्द प्रखंड पर पहुंचकर बीज प्राप्त करें। बैठक में पराली प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा की गई। कृषि पदाधिकारी ने कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि खेतों में पराली जलाते पाए जाने वाले किसानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में सभी कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


