Bagaha News: हरबोड़ा नदी में नहाने के दौरान बच्ची डूबी, लापता

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: नरकटियागंज में एक 12 वर्षीय बच्ची प्रियंका कुमारी, जो अपनी सहेलियों के साथ हरबोड़ा नदी में नहा रही थी, लापता हो गई है। नदी के गहरे पानी में समाने के बाद से स्थानीय गोताखोर और प्रशासन उसे ढूंढने में लगे हैं। प्रियंका अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान है, और उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Bagaha News: हरबोड़ा नदी में नहाने के दौरान बच्ची डूबी, लापता

Bagaha News: ​नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के हरबोड़ा नदी में शुक्रवार की दोपहर नहाने गई एक बच्ची लापता हो गयी है। घटना धुमनगर गाडियानी टोला के समीप की है।लापता बच्ची की पहचान मंटू पासवान की पुत्री प्रियंका कुमारी(12) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रियंका अपनी सहेलियों के साथ नदी में नहाने गयी थी। इसी बीच वह गहरे पानी मे समा गई।घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और स्थानीय गोताखोर बच्ची की तलाश में नदी की खाक छान रहे हैं।प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। नदी की तेज धारा और गहराई के आगे उनकी बच्ची की एक न चली और वह देखते ही देखते लापता हो गई।

नदी में डूबी लापता प्रियंका अपने पांच भाई बहन में से सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना की खबर मिलते ही माँ और भाई-बहनो का रो-रोकर बुरा हाल है। ​घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस और राजस्व अधिकारी अशोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी है। एसडीआरएफ शीघ्र ही सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।