ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहासंदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान

संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान

धनहा पुलिस निरीक्षक भगत लाल मंडल के नेतृत्व में शनिवार को भितहा और धनहा पुलिस ने भितहा थाना क्षेत्र के मुसहरी रुपही, बलुही, खैरवा के सरेह में अपराधियो के आने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने...

संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 23 Sep 2018 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

धनहा पुलिस निरीक्षक भगत लाल मंडल के नेतृत्व में शनिवार को भितहा और धनहा पुलिस ने भितहा थाना क्षेत्र के मुसहरी रुपही, बलुही, खैरवा के सरेह में अपराधियो के आने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने घंटों गन्ने के खेत में तालाशी ली, लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगी।

गौरतलब है कि लगातार दो-तीन दिन से यह खबर फैलाई जा रही थी कि रूपही खैरवा मुशहरी सरेह में संदिग्ध दिखाई दिए थे। इसको देखते हुए भितहा पुलिस शुक्रवार को भी दिन भर दौड़ती रही। सूचना और अफवाहों के देखते हुए शनिवार को पुलिस निरीक्षक धनहा के नेतृत्व में भितहां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास द्वारा पुलिस बल के साथ वहां धंटों सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगी। वहीं अंचल निरीक्षक भगत लाल मंडल ने बताया कि लोगों को अफवाह से बचने और अफवाह नही फैलाने की हिदायत दी गई है। जो लोग इस तरह का अफवाह फैला रहे हैं उनको चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सर्च अभियान में दोनों थाने के तीन दर्जन से अधिक पुलिस बल तैनात रहे । थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में गस्ती और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें