एसडीएम ने की शस्त्र दुकान की जांच

Feb 28, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नरकटियागंज में एसडीएम अभिजित कुमार गोविंदा ने बिहार गन ट्रेडर्स शस्त्र दुकान की जांच की। उन्होंने लाइसेंस, रजिस्टर और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देश दिया कि बिना वैध लाइसेंस हथियारों की बिक्री न हो और सभी लेन-देन का रिकॉर्ड रखा जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा बनाए रखने के लिए अलर्ट है।

एसडीएम ने की शस्त्र दुकान की जांच

नरकटियागंज। एसडीएम अभिजित कुमार गोविंदा ने शुक्रवार को नगर के मेन रोड स्थित बिहार गन ट्रेडर्स शस्त्र दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान के लाइसेंस, हथियारों की खरीद-बिक्री रजिस्टर, स्टॉक पंजी एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखा। एसडीएम श्री गोविंदा ने दुकान संचालक से शस्त्रों के भंडारण, बिक्री की प्रक्रिया तथा ग्राहकों के लाइसेंस सत्यापन का अपडेट लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना वैध लाइसेंस और आवश्यक कागजात के किसी भी परिस्थिति में हथियार की बिक्री नहीं करें एवं प्रत्येक लेन-देन की प्रविष्टि शस्त्र रजिस्टर में अद्यतन रखें। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आगामी त्योहारों और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अलर्ट है। इसी कड़ी में शस्त्र दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।