
रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण
बेतिया में मंगलवार को रोटरी क्लब बेतिया टाउन ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर 70 फलदार और इमारती पौधे लगाए गए। वन विभाग द्वारा 1000 पौधों की खरीदारी की गई है। साथ ही, विश्व फोटोग्राफी दिवस...
बेतिया। पौधारोपण अभियान के तहत मंगलवार की सुबह रोटरी क्लब बेतिया टाउन की ओर से बेतिया लोरिया रोड स्थित गुरवलिया के पास क्लब के सदस्यों के द्वारा फलदार और इमारती पौधे लगाए गए। अभियान के प्रथम दिन 70 पौधे लगाए गए। वन विभाग के द्वारा रोटरी क्लब के सदस्यों ने 1000 पौधों की खरीदारी की है जिसको पौधारोपण अभियान के तहत लगाने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मदन बनिक सहित सदस्य रेणु शर्मा,तरुण गुप्ता, सुरेश सिंघानिया अजय शर्मा, जोए माइकल आदि उपस्थित थे। वहीं विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बेतिया टाउन की ओर से जिले से चयनित 8 फोटोग्राफर को सम्मानित किया गया।

क्लब के अध्यक्ष मदन बनिक ने सभी फोटोग्राफर को प्रशस्ति और अंग वस्त्र दिया। देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इमानुएल शर्मा,धर्मेश कुमार सिंह, जोए माइकल, राजकुमार सोमानी, मेल्विन सेराफिन, मनोज कुमार, दिनेश गुप्ता, अनुराग, रवि जैन और सुरेश सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


