मोबाइल दुकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नवलपुर थाना के सेमरी चौक के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती सामान चुरा लिए। दुकानदार सुधीर राम ने पुलिस को सूचना दी। जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

मोबाइल दुकान से चोरों ने उड़ाए लाखों  के सामान

योगापट्टी। नवलपुर थाना के सेमरी चौक के पास अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़ नकद,दो लैपटॉप समेत लाखों रुपये के कीमती मोबाइल चुरा लिए। घटना मंगलवार देर रात की है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है,ताकि चोरों का सुराग मिल सके। नवलपुर थाना के सेमरी चौक के पास स्थित सुधीर मोबाइल शॉप दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे और अंदर से शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के समान चुरा लिए हैं।बुधवार

की सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई।मोबाइल दुकानदार सुधीर राम ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था।सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि शटर के बगल में मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।घर में घुसा तो अंदर से दुकान के शटर का ताला भी टूटा था और दुकान में रखा तीन लेपटॉप,एक प्रिंटर,दो बॉक्स स्पीकर, एक इन्भटर,छोटा मोबाइल 12 पिस फिंगर प्रिंट, पांच बड़ा मोबाइल,वाइफई का डीस,लेमिनेशन मशीन,बल्ब पिस, नगद कैस, ब्लूटूथ गायब था। घटना की सूचना नवलपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शटर का ताला तोड़े जाने के तरीके, दुकान के अंदर-बाहर के निशान सहित कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच की।दुकानदार पिपरहिया गांव निवासी सुधीर कुमार राम ने बताया कि चोरों ने करीब लाखों रुपये मूल्य के करीब 15 पीस मोबाइल,चार लैपटॉप सहित 9 हजार नकद रुपये की चोरी कर ली है।उन्होंने बताया कि चोरी की घटना पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ की गई है।ईधर स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है,ताकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रखा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।