ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाआरएलएसवाई कॉलेज में होगी बीएड की पढ़ाई

आरएलएसवाई कॉलेज में होगी बीएड की पढ़ाई

बिहार विश्वविद्यालय का सबसे ज्यादा छात्रों वाला महाविद्यालय आरएलएसवाई है। इसका क्षेत्रफल भी बहुत ज्यादा है। फिर यहां बीएड की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। इस बात को बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ....

आरएलएसवाई कॉलेज में होगी बीएड की पढ़ाई
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 15 Jan 2019 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विश्वविद्यालय का सबसे ज्यादा छात्रों वाला महाविद्यालय आरएलएसवाई है। इसका क्षेत्रफल भी बहुत ज्यादा है। फिर यहां बीएड की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। इस बात को बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव के कहते ही आरएलएसवाई में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कॉलेज के प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि अपने तो हमारे मन की बात कह दी है।

इस सौगात के लिए महाविद्यालय प्रशासन आपका ऋणी रहेगा। मंगलवार को कुलपति डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव आरएलएसवाई कॉलेज में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उनके द्वारा कॉलेज के विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। कुलपति ने कहा कि कॉलेज में विकास ही असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जमान बदल रहा है अब हर कार्य में तकनीक की सहायता ली जानी चाहिए। तभी कॉलेज में तरक्की हो सकती है। वहीं प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव द्वारा बीएड खोलने के साथ-साथ लॉ और सभी विषयों में स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई शुरू करने की मांग रखी।जिसके बाद वीसी द्वारा कॉलेजे में बीएड कॉलेज खुलने पर हामी भर दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज के चहुंमुखी विकास के लिए आपका साथ आवश्यक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें