
नौतन के मडुवाहा व शिवराजपुर में लाखों की चोरी
नौतन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों का पुलिस पर विश्वास उठने लगा है। बारदाहां पंचायत में मडुवाहां और शिवराजपुर में दुकानों और घरों में लाखों की चोरी हुई है। पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नौतन। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का वारदाता का मामला नहीं रुक रहा है। जहां ग्रामीणों को पुलिस गश्ति से विश्वास उठने लगी है। वहीं थाना क्षेत्र के बारदाहां पंचायत के मडुवाहां व शिवराजपुर में शुक्रवार की रात्री दुकान व घर में घुसकर लाखों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। घटना की सुचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने जांच पड़ताल शूरू कर दिया है।इस बावत मडुवाहां के मुकेश कुमार कुशवाहा व शिवराजपुर के राजदेव कुमार ने थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की है। पीडित दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले दस सालों मडुवाहा चौंक पर कृषक सेवा केन्द्र चला रहें हैं।
शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि उनके दुकान का शटर काटकर मक्का का बीज स्प्रे मशीन कीटनाशक दवाइयां और गाला से नगदी की चोरी कर ली गई है। वही शिवराजपुर के राजदेव कुमार ने अपने आवेदन पुलिस को बताया कि उनके घर से लाखों रूपए नगद गहना,व मोटर की चोरी की गई है। साथ ही घर में रखे कागजात और अन्य सामान भी चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है । थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




