आरएलएसवाई कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित
बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने कहा कि वैदिक काल की उपलब्धियों को राजनीतिक कारणों से दबाया गया है। उन्होंने बताया कि समाज की चुनौतियों का समाधान वैदिक संस्कारों में छिपा है। इस...
बेतिया। वैदिक काल के तथ्यरहित कुरीतियों पर तो खूब लिखा गया लेकिन उसकी उपलब्धियों को हमारे इतिहास लेखन में राजनीतिक हितों की पूर्ति हेतु जानबूझकर दबाया गया। सतत पथभ्रष्ट हो रहे समाज तथा समाकालीन चुनौतियों के समाधान में हमारे वैदिक संस्कार एवं उपलब्धियां महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उक्त बाते आरएलएसवाई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने कहीं। मौके पर आरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रह्मचारी व्यासनंदन शास्त्री, डॉ. रविंद्र ओझा, प्रो. संत साह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. दिग्विजय प्रसाद यादव, डॉ. आरएन यादव, डॉ. अजय पासवान, डॉ. प्रदीप प्रसाद, डॉ. गीतांजलि, डॉ. आभाष कुमार झा, निरंजन देव भी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


