मिल का डिजिटल लोकेशन किया दर्ज
चनपटिया में बंद चनपटिया चीनी मिल को चालू करने की प्रक्रिया को तेज किया गया है। अधिकारियों ने मिल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारियों को डिजिटल रूप से दर्ज किया। एक विशेष एप के माध्यम से मिल के लोकेशन को ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिससे सरकार की कार्रवाई में तेजी आएगी।

चनपटिया। तीन दशक से बंद चनपटिया चीनी मिल को चालू करने की प्रक्रिया विभाग ने एक बार फिर से तेज कर दिया है। गुरुवार की शाम उत्तर बिहार के सहायक ईंख आयुक्त सह जिले के ईंख पदाधिकारी रेमन्त झा एवं ईंख प्रसार पदाधिकारी शाहनवाज ने चनपटिया में बंद पड़ी चीनी मिल के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल के लोकेशन और उससे जुड़ी जरूरी जानकारियों को डिजिटल माध्यम से दर्ज किया। अधिकारियों ने विशेष एप के माध्यम से चीनी मिल के लोकेशन को ऑनलाइन अपलोड किया, ताकि सरकार के स्तर पर आगे की कार्रवाई को गति मिल सके। उन्होंने बताया कि इस एप से चीनी मिल के जमीन की पूरी रकबा विदेश में बैठे उद्योगपति भी देख सकेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


