Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsRetirement Ceremony of Principal Danish Michael at Chamainya School
 शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते: बीडीओ

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते: बीडीओ

संक्षेप:

योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में प्रधानाध्यापक डेनिश माइकल के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ शशिभूषण कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षक की भूमिका और समाज सेवा पर विचार साझा किए। डेनिश माइकल ने शिक्षा के प्रति अपनी निष्ठा और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के अनुभव साझा किए।

Dec 08, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र में राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि बीडीओ शशिभूषण कुमार बीईओ सुनील कुमार,बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद,बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलासचिव नर्वेद ठाकुर,प्रखंड अंचल सचिव मोहन सिंह,प्रधानाध्यापक सह अंचल अध्य्क्ष सुबोध शुक्ल थे।और कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संजय कुमार ने किया व मंचसंचालन प्रधानाध्यापक नेता मणि मिश्रा ने किया।प्रधानाध्यापक डेनिश माइकल ने देशराज की कर्तव्यनिष्ठा शिक्षा के प्रति प्रेम और बच्चों की लगन,निष्ठा के साथ उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाया।आज वे आठ वर्ष में सेवाकाल करने के उपरांत विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।प्रधानाध्यापक

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डेनिश माइकल ने उनकी कार्यशैली और शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित किया और अपने उद्बोधन में बताया कि सेवानिवृत्ति तो निर्धारित होती है,परंतु व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,बल्कि दूसरे सामाजिक सेवाओं की बढ़ोतरी होती है।निरंतर दायित्व बढ़ता जाता है इसलिए हम सभी को रिटायर तो होना है,परंतु रिटायरमेंट के उपरांत ईमानदारी और स्वच्छता के साथ समाज सेवा और जनहित के कार्य करना चाहिए।बीडीओ शशिभूषण कुमार ने कहा कि शिक्षक की भूमिका और बच्चों के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास और गुणवत्ता परक शिक्षा के प्रति बताया कि एक अच्छा अध्यापक ही अच्छा नागरिक बना सकता है और अच्छे नागरिक ही राष्ट्र की धरोहर होती है,देश का भविष्य है।प्रधानाध्यापक डेनिश माइकल ने सभी शिक्षकों और बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि जो विद्यार्थी अपने गुरु की बात को विचार को ध्यान से सुनता है,वही सफल होता है।सच्चा गुरु ही विद्यार्थी को आदर्श बना देता है।इस अवसर पर पूर्व मुखिया कन्हैया पाण्डेय,पूर्व मुखिया प्रहलाद महतो,समाजसेवी मोहर प्रसाद,सुदाम ठाकुर,एचएम कौशल किशोर कुमार,शिक्षिका कविता रंजन,श्वेता वर्मा,पूनम कुमारी,शिक्षक विजय कुमार, फैयाज आलम,नागेन्द्र कुमार,प्रमोद कुमार,रामप्रकाश पासवान,जितेन्द्र कुमार,नरेश कुमार आदि गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।