ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहापर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेवारी

पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेवारी

जन आन्दोलन और सहयोग से ही पर्यावरण का संरक्षण सम्भव है। पर्यावरण बचाव का कार्य सिर्फ सरकारी तंत्र के भरोसे सम्भव नहीं है। जन जागरुकता के साथ पेड़ों की कटाई पर कार्यगर रोग अब बड़ी जरुरत है। ये बातें...

पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेवारी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 15 Jun 2019 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जन आन्दोलन और सहयोग से ही पर्यावरण का संरक्षण सम्भव है। पर्यावरण बचाव का कार्य सिर्फ सरकारी तंत्र के भरोसे सम्भव नहीं है। जन जागरुकता के साथ पेड़ों की कटाई पर कार्यगर रोग अब बड़ी जरुरत है। ये बातें जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव ने जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आयोजित पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरुकता शिविर सह पौधरोपण कार्यक्रम में शनिवार को सभी व्यक्तियों की जिम्मेवारी होनी ा व पर्यावरण की सुरक्षा हेतु तत्पर रहे। पेड पौधे लगा उनका संरक्षण करें। क्योंकि पेड़ों के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं है। प्राधिकार के सचिव केडी राजाजी ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरुकता फैैलाने एवं वृक्षा रोपण किये जाने के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर एडीजे दिग्विजय कुमार, पवन कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार, सत्य नारायण शिवहरे,सुरेन्द्र प्रसाद, अरुण कुमार , सीजेएम जयराम प्रसाद, मुंसिफ पंकज पाण्डेय, प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी ब्रजेश कुमार, मानस कुमार थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें