ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर लगी फटकार

ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर लगी फटकार

बगहा के भूमि उपसमाहर्ता मोहम्मद ईमरान द्वारा शनिवार को ठकराहा अंचल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों और राजस्व कार्यों की समीक्षा की...

ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर लगी फटकार
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 19 Jan 2020 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बगहा के भूमि उपसमाहर्ता मोहम्मद ईमरान द्वारा शनिवार को ठकराहा अंचल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों और राजस्व कार्यों की समीक्षा की गयी।

डीसीएलआर ने बताया कि राजस्व कार्यो की प्रगति , दाखिल खारिज समेत विभिन्न कार्यों से संबंधित अभिलेखों का जायजा का निरीक्षण कर समीक्षा किया जा रहा है। त्रुटियों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में विशेष रुप से उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही, राजस्व अभिलेख एवं दाखिल-खारिज पंजी का निरिक्षण किया गया। कार्यालयी पंजियों के सही ढंग से संधारण करने हेतु प्रधान लिपिक को कई बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। डीसीएलआर ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि यहां ड्रेस कोड का पालन नहीं किया गया है।

अनुसेवक ड्रेस नही पहना है। इसके लिए अनुसेवक को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने बताया कि राजस्व हल्का कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया गया है। राजस्व वसूली संतोषजनक नही है। उन्होंने बताया कि हुए उन्हें अपने कार्यो के प्रति तत्पर रहने का सख्त निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें