रामनगर में हुईं सात खाद दुकानों की जांच
रामनगर में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर दो टीमों ने खाद दुकानों की जांच की। बीडीओ, थानाध्यक्ष और कृषि अधिकारियों ने मिलकर छह दुकानों की जांच की। दुकानों में गणेश खाद भंडार, जानकी खाद भंडार, सौम्या खाद भंडार और अन्य शामिल हैं। यह कार्रवाई गुणवत्ता और मानकों की सुनिश्चितता के लिए की गई।

रामनगर। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार की शाम दो अलग टीम ने रामनगर के आधा दर्जन से अधिक खाद दुकानों की जांच की गई। बीडीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष दीपक कुमार व बीएओ प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से चार दुकानों की जांच की। वही जिला कृषि कार्यालय से आए उर्वरक निरीक्षक प्रशांत कुमार, कृषक सलाहकार बिमलेश द्विवेदी व अन्य ने तीन दुकानों की जांच की। जिन दुकानों की जांच हुई। उनमें नारायणपुर मेन रोड के गणेश खाद भंडार, जानकी खाद भंडार, सोनखर चेक पोस्ट के सौम्या खाद भंडार, सबुनी चौक के लक्ष्मी ट्रेंड्स, बेला गोला के शिव ट्रेंड्स व किसान खाद भंडार तथा श्याम ज्योति सिनेमा रोड के श्याम ट्रेंड्स शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


