ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहारामाशंकर दोबारा बने रालोसपा के जिलाध्यक्ष

रामाशंकर दोबारा बने रालोसपा के जिलाध्यक्ष

रालोसपा का सांगठनिक चुनाव जिला निवार्ची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मनित से रामाशंकर प्रसाद कुशवाहा को दोबारा रालोसपा का जिला अध्यक्ष चुना गया।...

रामाशंकर दोबारा बने रालोसपा के जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 27 Sep 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा का सांगठनिक चुनाव जिला निवार्ची पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मनित से रामाशंकर प्रसाद कुशवाहा को दोबारा रालोसपा का जिला अध्यक्ष चुना गया। जिसमें जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक रेयाज अहमद उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। इनके मान सम्मान के साथ-साथ पार्टी की मजबूती के लिए तन-मन धन से प्रयास करूंगा। राष्ट्रीय सचिव नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर तैयार रहे। आम लोगों की समस्याओं के निदान पूर्ण सहयोग करें। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद, प्रदेश महासचिव शैलेश कुशवाहा, विजय उपाध्याय, सत्येन्द्र द्विवेदी, समिक्षा कुमारी, सुमित केडिया, आलोक चौबे, चनपटिया प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, नथु यादव, सतन देव कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, रामचन्द्र प्रसाद, इनेश कुमार पटेल, शोभा देवी, शशिकला देवी, रंजीत कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मो. नसीम आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें