ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहारमजान : इफ्तार व सेहरी की थाली में इम्युनिटी का बढ़ा महत्व

रमजान : इफ्तार व सेहरी की थाली में इम्युनिटी का बढ़ा महत्व

रमजान में रोजा, इफ्तार व सेहरी का विशेष महत्व है। इबादत के बाद इफ्तार व सेहरी महत्वपूर्ण है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौर में इस बार रमजान चल रहा है। इसके कारण इफ्तार व सेहरी के व्यंजनों में...

रमजान : इफ्तार व सेहरी की थाली में इम्युनिटी का बढ़ा महत्व
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 16 May 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रमजान में रोजा, इफ्तार व सेहरी का विशेष महत्व है। इबादत के बाद इफ्तार व सेहरी महत्वपूर्ण है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौर में इस बार रमजान चल रहा है। इसके कारण इफ्तार व सेहरी के व्यंजनों में इम्युनिटी का महत्व बढ़ गया है। ऐसे भोजन पर जोर दिया जा रहा है। जिससे की इम्युनिटी सिस्टम ठीक रहे। वहीं इम्युनिटी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं सर्दी जुकाम से बचने के लिए कम ठंडा वाले चीजों का उपयोग रोजेदार कर रहे है। नरायणापुर की जिया, अफरीन, डैनमरवा की इस्मत आरा समेत अन्य कई महिलाओं का कहना है कि रमजान को लेकर काम बढ़ा हुआ है। इम्युन सिस्टम के मद्देनजर इस बार ठंडे शर्बत आदि का कम प्रयोग किया जा रहा है। इफ्तार व सेहरी की थाली तैयार करने में सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। उधर कोरोना को लेकर सभी धर्मस्थलों को बंद रखे जाने के कारण रमजान में रोजेदार मस्जिदो के स्थान पर घरो में ही इबादत कर रहे है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें