जिले में झमाझम बारिश से खरीफ फसल को लाभ

जिले में झमाझम बारिश से खरीफ फसल को लाभ

संक्षेप:

बेतिया में झमाझम बारिश से खरीफ फसलों और गन्ने को संजीवनी मिली है, हालांकि हल्की आंधी से कुछ नुकसान हुआ है। 1.32 लाख हेक्टेयर में धान की फसल को फायदा हुआ है। सितंबर में औसत बारिश की आवश्यकता 236 एमएम...

Sep 12, 2025 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । पश्चिम चंपारण जिले में झमाझम हुई बारिश से खरीफ फसलों के साथ-साथ गन्ने की फसलों को संजीवनी मिली है। हालांकि हल्की आंधी से गन्ने की फसलों को थोड़ी नुकसान हुई है। जिले मे 1.32 लाख हेक्टेयर में लगे धान की फसलों को फायदा हुई है। जबकि गन्ने के साथ-साथ मक्का और बागवानी फसलों को फायदा हुआ है। खरीफ सीजन में औसत से 60 फीसदी कम बारिश होने से किसानों को पंप सेट के सहारे सिंचाई करनी पड़ी है।सितंबर माह में औसतन 236 एमएम बारिश की आवश्यकता है। जिसके विरुद्ध फिलहाल 56 एमएम बारिश अभी तक हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने बताया कि सितंबर माह में औसतन बारिश की स्थिति अच्छी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है। सितंबर माह में हुई बारिश से खरीफ के साथ-साथ रबी की भी फसल बेहतर होने की संभावना कृषि विशेषज्ञ जता रहे हैं। जिले के सभी प्रखंडों में बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। मझौलिया के किशन किशुनदेव भगत, बालेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र कुशवाहा ने बताया कि खरीफ सीजन में लगातार 5 वर्षों से औसत से कम बारिश हो रही है। जिसका असर उत्पादन पर पड़ रहा है। खेती की लागत बढ़ गई है।औसत से कम बारिश होने के कारण धान की फैसलें सुख रही थी। हालांकि बारिश होते ही खेतों में यूरिया की छिड़काव करने के लिए डिमांड बढ़ गई है।