चनपटिया में फर्जी आधार सेंटर का भंडाफोड़, धराया

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

चनपटिया के महनाकुली मुसहरी गांव में एक वसुधा केंद्र पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने छापेमारी कर अवैध आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने विपीन कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, और अन्य उपकरण जब्त किए। मामले की जांच जारी है।

चनपटिया में फर्जी आधार सेंटर का भंडाफोड़, धराया

चनपटिया। चनपटिया के महनाकुली मुसहरी गांव स्थित एक वसुधा केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी ने छापेमारी कर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी गुरुवार की शाम चनपटिया पुलिस के सहयोग से की गयी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बीडीओ की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में मिश्रौली वार्ड-दो निवासी भरत महतो के पुत्र विपीन कुमार (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। विपीन पर आरोप है कि वह वसुधा केंद्र की आड़ में अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहा था।

पुलिस ने उसके दुकान से एक लैपटॉप, कलर प्रिंटर, आइरिस डिवाइस, बायोमेट्रिक, कीपैड, माउस एवं एक छोटा कैमरा जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार की शाम चनपटिया के मुसहरी गांव स्थित पाठक वसुधा केंद्र में जांच की। विपिन कुमार से बीडीओ ने आधार कार्ड बनाने हेतु आदेश एवं लाइसेंस की प्रति मांगी। लेकिन, पूछताछ में युवक ने न संतोषप्रद जवाब दिया ना ही लाइसेंस प्रस्तुत की। जिसके बाद मौजूद पुलिस ने वसुधा केंद्र में बैठे विपीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर में बीडीओ श्री गिरी ने युवक पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने एवं अद्यतीकरण करने का आरोप लगाया है। छापेमारी टीम मे थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।