सर्विस क्लब मोतिहारी ने गोपालगंज को 70 रनों से हराया

Feb 12, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय भोला जी मेमोरियल टी - 20 टूर्नामेंट में गुरुवार को

सर्विस क्लब मोतिहारी ने गोपालगंज को 70 रनों से हराया

बेतिया, बेतिया कार्यालय भोला जी मेमोरियल टी - 20 टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल का मुकाबला सर्विस क्लब मोतिहारी और गोपालगंज की टीम के बीच खेला गया। नगर के बाद रमना मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विस क्लब मोतिहारी की टीम ने वरुण कुमार के 72 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 156 रन बनाया। दूसरी पारी में गोपालगंज की टीम 86 रनों पर ऑल आउट हो गई। कोई भी खिलाड़ी 20 रन नहीं बन सका। मोतिहारी की ओर से बादल कुमार ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर इमानुल हक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को साराहा।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरुण कुमार को दिया गया। मौके पर भोला जी फाउंडेशन के अध्यक्ष जिया इकबाल, सचिव आसिफ इकबाल, इकबाल सबा, महेन्द्र प्रसाद कोतैबा केसर आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।