मानव अधिकारों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी जरूरी
बेतिया: बेतिया कार्यालय लोक स्वातंर्त्य संगठन (पीयूसीएल) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को

बेतिया: बेतिया कार्यालय लोक स्वातंर्त्य संगठन (पीयूसीएल) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शमसुल हक की अध्यक्षता में रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पेट्रन मेम्बर विश्वनाथ झुनझुनवाला को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चुना है। विदित हो कि विगत दिनों निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं एमजेके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर.के. चौधरी का विश्वविद्यालय के अधिकारी के रुप में मुजफ्फरपुर स्थानांतरण हो गया है। राज्य सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने बताया कि इसी वर्ष जिला सम्मेलन होना है। जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने श्री झुनझुनवाला ने कहा कि मानव के अधिकारों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने की जरुरत है।
बैठक में गैस सिलिंडर डिलीवरी की व्यावहारिक समस्या जो वर्तमान जनसमस्या बनी हुई है, पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं अन्य समस्याओं और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित राज्य परिषद सदस्य डॉ. मदन बनिक, उपाध्यक्ष राधाकांत देवनाथ, जिला सचिव डॉ. रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रगति कुमारी गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, पूर्व सचिव मनोज कुमार, आजीवन सदस्य लालबाबू प्रसाद, पारस कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित सदस्यों ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


