Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsProtest Over Pending Payments for Cleaners and Night Guards at Bihar Schools
2 से 3 दिन में होगा सफाई कर्मियों और नाइट गार्डों का भुगतान

2 से 3 दिन में होगा सफाई कर्मियों और नाइट गार्डों का भुगतान

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से बहाल सफाई कर्मियों

Jan 14, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से बहाल सफाई कर्मियों और नाइट गार्डों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में कर्मियों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की।उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी के प्रतिनिधि से वार्ता हुई थी, जिसके बाद 7 जनवरी को एजेंसी द्वारा मानदेय भुगतान से संबंधित विपत्र उपलब्ध कराया गया। प्रस्तुत विपत्र की तत्काल नियमानुसार समीक्षा कर भुगतान की प्रक्रिया के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीईओ ने बताया कि जिले के विभिन्न मध्य विद्यालयों में कार्यरत सफाई कर्मी ( एजेंसियों द्वारा चयनित) अपने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर कार्यालय परिसर में उपस्थित हुए थे। वहीं, सोमवार को एक बार फिर सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों से वार्ता की गई, जिसमें उन्हें आश्वस्त किया गया कि एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की समीक्षा के उपरांत 2 से 3 दिनों के भीतर नियमानुसार मानदेय भुगतान की कार्रवाई कर दी जाएगी। आउटसोर्सिंग एजेंसी ईएसईपीएल के जिला समन्वयक कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि लगातार पत्राचार के बावजूद विभाग से मार्च 2025 के बाद एजेंसी को भुगतान नहीं किया जा रहा है। अप्रैल से दिसंबर तक एजेंसी के 5 करोड़ रुपए का विपत्र भुगतान लंबित है। इसकी वजह से सफ़ाई कर्मियों व नाइट गार्ड्स के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो पा रहा। हालांकि एजेंसी ने जैसे तैसे मई-जून तक भुगतान किया है। इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत से बीते दिनों बिना किसी निविदा के एक ऐसी एजेंसी को काम सौंपा गया है जो कि पहले से ही ब्लैक लिस्टेड है। नियमों का उल्लंघन करते हुए डीबीटीएल को कार्य सौंप दिया गया। इसकी लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट बेतिया को भी दी जा चुकी है।