बड़ा मोतीपुर स्कूल में पार्टी करने पर भड़के ग्रामीण
श्रीनगर के बड़ा मोतीपुर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने स्कूल में पार्टी करने के मामले पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक पढ़ाई में लापरवाही बरत रहे हैं। एक शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर है...

श्रीनगर। बड़ा मोतीपुर प्राथमिक विद्यालय में पार्टी करने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। स्थिति बेकाबू होने की सूचना पाकर मोबाइल 112 पुलिस भी वहां पहुंच गई। घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर घंटे स्कूल परिसर में लोगों ने हंगामा किया। ग्रामीण लक्ष्मण कुमार, सुमंत कुमार, सुजीत राम, लालबाबू कुमार, रामबाबू कुमार यादव, संजय शाह समेत दर्जनों ने आरोप लगाया है कि इस विद्यालय में पार्टी की जा रही थी। विद्यालय के एक शिक्षक हमेशा दूसरे जगह प्रतिनियुक्ति पर हैं। वही एक अन्य शिक्षक आकस्मिक अवकाश पर थे। बाकी सभी शिक्षक बच्चों को छोड़कर स्कूल परिसर में पार्टी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से नहीं किया जाता है। शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। क्योंकि एक शिक्षक हमेशा दूसरे जगह प्रतिनियुक्ति पर हैं । शिक्षकों की लापरवाही पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और दर्जनों की संख्या में लोग स्कूल पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


