शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध में आइसा का प्रदर्शन
गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय रेवोलुशनरी यूथ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय
रेवोलुशनरी यूथ एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को शिक्षक अभ्यार्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस कार्रवाई के खिलाफ बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में भागीदारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष फरहान ने कहा कि परिवारवाद की फौजों से भरी मंत्रिमंडल ने कल ही शपथ ली थी और आज से ही युवाओं का सिर फोड़ने, हाथ-पैर तोड़ने और आवाज दबाने का काम शुरू कर दिया। सरकार यह भूल चुकी है कि लोकतंत्र में युवाओं द्वारा रोजगार और अधिकार की मांग करना कोई अपराध नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। आइसा के अभिमन्यु राव ने कहा कि बीपीएससी टीआरई -4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं, छात्राओं एवं महिलाओं पर जिस तरह से लाठियां बरसाई गई। वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। कई युवा गंभीर रूप से घायल हुए, महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई तथा कई छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह सरकार है जिसने चुनाव के समय युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज जब युवा अपने रोजगार और भविष्य की मांग को लेकर सड़क पर उतरे, तो उन्हें रोजगार देने के बजाय लाठियां और जेल दी जा रही है। आइसा जिला अध्यक्ष मोहित शर्मा और एसोसिएशन के संजय मुखिया ने कहा कि 10 हजार रुपये में वोट खरीदने का घमंड सत्ता के नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसलिए जनता और युवाओं की आवाज को लाठियों से दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार का युवा अब डरने वाला नहीं है।
मांगें और भविष्य की योजना
संगठनों ने मांग किया कि अविलंब बीपीएससी टीआरई -4 का विज्ञापन जारी किया जाए, गिरफ्तार युवाओं को रिहा किया जाए तथा लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो, अन्यथा आने वाले दिनों में चरणबद्ध एवं उग्र आंदोलन चलाया जाएगा। इस कार्यकर्म में विनोद यादव, रोहित मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, रंजन कुमार ,रवि कुमार, सत्यम कुमार शामिल रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


