Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsProtest Against Ban on Fishing in Saryaman Demands for Restoration of Traditional Rights

सरेयामन को ले डीएफओ के समक्ष प्रदर्शन

बेतिया में माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सरेया मन में मछली मारने पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पांच सुत्री मांग पत्र सौंपा। मछुआरों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 12 Sep 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
सरेयामन को ले डीएफओ के समक्ष प्रदर्शन

बेतिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। सरेया मन में मछली मारने पर रोक लगाने के आदेश को काला कानून बता माले विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में डीएफओ के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। डीएफओ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पांच सुत्री मांग पत्र सौपा गया। प्रदर्शन के दौरान बैरिया प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष नवीन कुमार, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी, मछूआरा संघ के नेता बाली चौधरी, असीम चौधरी, अशोक मुखिया, भरत शर्मा, धामू चौधरी, शिवपरशन मुखिया आदि मौजूद थे। विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरेया मन के ईदगिर्द के दसियों हजार परिवार का रोजी रोजगार का मुख्य साधन ऐतिहासिक सरेया मन था।

भाजपा जदयू की गरीब विरोधी, मछूआरा विरोधी सरकार ने दो दशक से पक्षी विहार के नाम पर इसमें मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके कारण मछुआरों के परिवार भूखमरी के शिकार हैं। जीविका चलाने के उनके पास कोई दूसरा रोजगार के साधन भी नहीं है। उन्होंने मोदी- नीतीश सरकार से मांग किया कि सरेया मन में मछली पकड़ने और पालन करने के परंपरा गत अधिकार बहाल किया जाए। वहीं इस बीच मछुआरो से जब्त की गयी सभी नावों के साथ उनके जाल तथा मछली पकड़ने के औजार को वापस किया जाए। मछूआरों पर किये गए सभी मुकदमा को भी सरकार वापस लें। इनके आलावा बैरिया मुखिया संघ अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि भाजपा-जदयू की नीतीश सरकार बीस वर्षों से हमारे वोट लेकर राज चला रही है। हम अपने जीवन जिविका को चलाने के लिए मछली पकड़ते और उसे बेच परिवार चलाते हैं। किंतु हमारे मछली पकड़ने के परंपरागत अधिकार को सरकार ने छीन लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।