ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाआविष्कार अभियान को बढ़ावा

आविष्कार अभियान को बढ़ावा

जिले के संकुल संसाधन केंद्र और प्रखंड सांसाधन केंद्रों पर टीएलई व टीएलम मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर डीपीओ एसएसए किरण मिश्रा द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा...

आविष्कार अभियान को बढ़ावा
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 16 Jan 2020 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के संकुल संसाधन केंद्र और प्रखंड सांसाधन केंद्रों पर टीएलई व टीएलम मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर डीपीओ एसएसए किरण मिश्रा द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार समग्र शिक्षा के अकादमिक सर्पोट के लिए संकुल और प्रखंड के स्तर पर मेला का आयोजन किया जाना है।

वहीं समग्र शिक्षा के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कक्षा नौ से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करना है। जिसमें संकुल स्तर पर सभी शिक्षक अपने विषय और कक्षा के अनुरूप मेला का प्रदर्शन करेंगे। संकुल स्तर पर चयनित प्रथम तीन शिक्षक और समन्वयक के द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इसके बाद प्रथम तीन को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। वहीं विद्यालय स्तर पर एचएम और विज्ञान शिक्षक के द्वारा वर्ग छह से सात के बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी तैयारी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संकुल स्तर पर मेला और प्रदर्शनी में प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। संकुल स्तर पर चयनित प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को प्रखंड स्तर और प्रखंड स्तर पर चयनित प्रथम तीन को जिला स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें