शिक्षकों की समस्या को लेकर संसद से मिले संघ के सदस्य

Mar 02, 2026 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ संजय जयसवाल से

 शिक्षकों की समस्या को लेकर संसद से मिले संघ के सदस्य

बेतिया, बेतिया कार्यालय पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ संजय जयसवाल से सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने भेंट करके अपनी समस्याओं को रखा।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्या लय सचिव मुकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अन्य शिक्षकों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में सुधार, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी तथा शिक्षकों के लंबित भुगतान जैसे मुद्दों को बिंदुवार सांसद के समक्ष रखा। सांसद संजय जयसवाल ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु वे संबंधित विभागों एवं राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर सकारात्मक पहल करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का मनोबल ऊंचा रहना आवश्यक है तथा सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और शिक्षकों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया तथा अबीर-गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ नौतन प्रखंड के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सहायक शिक्षक विनोद राम, सुरेश बैठा, दुर्योधन बैठा, जितेंद्र नाथ तिवारी, आदित्य पटेल, अजय कुमार, अंबु प्रसाद, जगदीश राम, विपिन कुमार पासवान, असलम बैठा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।