Bagaha News: 62 की जगह मिल रही है 55 मेगा वाट बिजली
Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा विद्युत प्रमंडल को आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिलने

Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा विद्युत प्रमंडल को आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिलने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। प्रमंडल को जहां करीब 62 मेगावाट बिजली की जरूरत है, वहीं वर्तमान में मात्र 55 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति हो रही है। करीब सात मेगावाट की कमी के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बिजली की कमी का सबसे अधिक असर वितरण व्यवस्था पर पड़ रहा है। प्रमंडल के तीन दर्जन से अधिक वितरण ट्रांसफार्मर अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक लोड पर संचालित हो रहे हैं। अधिक भार के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विभागीय
सूत्रों के अनुसार, हाइडल स्रोत से मिलने वाली बिजली में कमी के कारण आवश्यक मात्रा में विद्युत नहीं मिल पा रही है। विद्युत प्रमंडल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत प्रमंडल में बिजली लेने की क्षमता तथा 20 मेगावाट है। वही हाइडल की क्षमता 10 मेगा वाट देने की ही है। जिस कारण मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर का दबाव सीधे ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर पड़ रहा है।परिणाम स्वरूप ओवरलोडिंग की स्थिति बन रही है और सुरक्षा की दृष्टि से कई बार फीडरों की ट्रिपिंग भी हो रही है। इन दिनों उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी बिजली की खपत बढ़ने से वितरण व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। शाम के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। जब लोड बढ़ने के साथ ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ जाती हैं।बगहा विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु का कहना है कि उपलब्ध बिजली के अनुरूप सभी क्षेत्रों में संतुलित आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा दबाव भी कम होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


