नामजद आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एफआईआर

Apr 06, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बैरिया, एक संवाददाता। गजरवा बाजार में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला

नामजद आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एफआईआर

बैरिया, एक संवाददाता। गजरवा बाजार में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने और आरोपी को छुड़ा लेने के मामले में एफआईआर की गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में दरोगा संजीत कुमार के लिखित बयान पर एफआईआर की गई है । बताया जाता है कि रविवार की देर शाम को गजरवा बाजार के पास कांड संख्या 643/25 के नामजद आरोपी के ससुराल में छिपने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद दरोगा संजीत कुमार, दीपक कुमार दुबे, सोनाली गौतम, चौकीदार अजय यादव पुलिस बल के साथ गजरवा बाजार निवासी दरगाही गद्दी के घर पर छापेमारी करने पहुंची।

क्योंकि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त कांड के आरोपी सिसवा सरैया निवासी इमाम गद्दी अपने ससुराल दरगाही गद्दी के घर में छिपा हुआ है। पहुंची पुलिस टीम छापेमारी करने लगी ।तभी घर के पिछले गेट से इमाम गद्दी फरार होने लगा। जिसको पुलिस ने पदकर पूछताछ करने लगी। तभी अमजद गद्दी, दरगाही गद्दी,इमाम गद्दी समेत आधा दर्जन महिलाएं पुलिस गाड़ी को घेर कर हंगामा करने लगी। सभी लोग गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बास फटा आदि लेकर पुलिस पर टूट पड़े। इसके बाद अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा । इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के मामले में नामजद आरोपी बनाया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।