भूमि विवाद की जांच को पहुंची पुलिस पर हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नरकटियागंज के शिकारपुर थाने के मढ़िया गांव में भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एक को गिरफ्तार किया गया है।

भूमि विवाद की जांच को पहुंची पुलिस पर हमला

नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाने के मढ़िया गांव में भूमि विवाद के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। घटना में महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एसआई रवि शंकर प्रसाद, सिपाही संध्या कुमारी व अभिषेक कुमार शामिल हैं। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया है। मामले में एसआई के आवेदन पर 16 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक हमलावर मदन राम को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अन्य आरोपित फरार हो गये हैं। पुलिस टीम पर हमला करने वालों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। छपेमारी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।