धनहा पुलिस ने 365 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार कार जप्त
बगहा में होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 365 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। धनहा और नौरंगिया थाना की पुलिस ने मिलकर 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है।

बगहा। बगहा होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान धनहा थाना व नौरंगिया थाने की पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 365 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है । साथ ही पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर किया है। साथ तस्करों के पास से एक कार भी जब्त की है। एसपी रामानंद कौशल ने होली पर्व के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है कि। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह वर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और प्रमुख सड़कों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर गौतम बुद्ध धनहा-रतवल मुख्य पथ पर चेक पोस्ट पर पुलिस सघन वाहन जांच कर रही थी ।तभी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई ।तलाशी के दौरान कार में छुपाकर रखी गई 188 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से चालक समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुअरवा गांव निवासी रिशु वर्मा, पपन कुमार एवं सत्यम कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया। दूसरी ओर नौरंगिया थाने पुलिस के द्वारा क्षेत्र के बसही के पास पुलिस सूचना के आधार पर छापेमारी कर 177 लीटर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि थाना अध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी के बसही से नरकटियागंज लिए भारी मात्रा में शराब की खेप जाने वाली है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। साथ ही साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


