270 बोतल संग धंधेबाज गिरफ्तार

Mar 02, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

इनरवा पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से 270 बोतल शराब जब्त की है। रविवार को खमिहा गांव से धंधेबाज सूरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। शराब नेपाल से लाई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर सूरज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गश्त को और तेज किया गया है।

270 बोतल संग धंधेबाज गिरफ्तार

मैनाटाड़। इनरवा पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर से बाइक पर लदी 270 बोतल शराब जब्त की गयी है। कार्रवाई के दौरान धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि रविवार की गुप्त सूचना पर खमिहा गांव से दक्षिण से यह जब्ती की गई है। नेपाल की ओर से बाइक से शराब आने वाल टीम बनाकर सूचनार्थ जगह पर नाका लगा कर जांच की गयी तो नेपाल निर्मित शराब की दो सौ सतर बोतल मिला। जिसे जब्त कर लिया गया। वही शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज नेपाल के छिपरमाही निवासी सूरज कुमार यादव है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर शराब धंधेबाज सूरज कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। वही इंडो नेपाल बार्डर पर गश्त को पूर्व से और तेज कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।