Bagaha News: पौने दो किलो गांजा संग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: नौतन में पुलिस और डीआईयू की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 1 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया। बाइक सवार उपेंद्र शाह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच के दौरान मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। यह कार्रवाई गश्ती के दौरान मंगलपुर गैस एजेंसी के पास की गई।

Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के मंगलपुर गैस एजेंसी के समीप शनिवार को पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने वाहन जांच के दौरान बाइक की डिक्की से एक किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से बाइक सवार आरोपित को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट सन्टु कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान मंगलपुर गैस एजेंसी के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में बाइक सवार युवकों को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की डिक्की की जांच करने पर उसमें से 1 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने श्यामपुर कोतराहां निवासी उपेंद्र शाह को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


