अपहृत युवक बरामद, जांच शुरु
मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरचुरवा से चार दिन पूर्व अपहृत मो. अफसार (19) को पुलिस ने खोज लिया है। अपहरण का मामला 16 अप्रैल को बाइक सवार दो युवकों द्वारा किया गया था। पिता राजा अहमद ने 20 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक एसआईटी गठित कर युवक को सफलतापूर्वक बरामद किया।

सत्येद्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरचुरवा से चार दिन पूर्व अपहृत नगर के अस्पताल रोड निवासी मो. अफसार (19) को पुलिस ने खोज लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर अपहरण के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सदर वन एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड निवासी राजा अहमद के पुत्र मो. अफसार को शनिवार की रात मझौलिया व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमा के समीप से खोज लिया गया है। अपहरण के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामला यह है कि मो. अफसार अपने ननिहाल मझौलिया थाना क्षेत्र की गुरचुरवा में आया था।
16 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस मामले में अफसार के पिता राजा अहमद ने 20 अप्रैल को मझौलिया थाना में अपने पुत्र के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में एसपी डा. शौर्य सुमन मझौलिया थाना में पहुंच अनुसंधानकर्ता से पूछताछ कर उन्हें कार्रवाई का आदेश दिया था। अपहृत युवक के सकुशल बरामदगी के लिए एसपी ने सदर वन एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की थी। टीम ने छापेमारी कर अपहृत युवक को खोज लिया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी इंद्रजीत पासवान, मझौलिया थाना के दारोगा अनुज कुमार, विवेक कुमार आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


