12 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तारी
बेतिया में सोमवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 8 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत हुई। पुलिस ने 5 लीटर शराब भी जब्त की और वाहन जांच में 1 लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

बेतिया। विभिन्न थानो की पुलिस के द्वारा सोमवार को की गई छापेमारी।जिसमे विभिन्न मामलो के 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 12 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है।अजमानतीय पांच वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में पांच लीटर शराब जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 78 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



