छापेमारी में 500 लीटर रॉ मेटेरियल विनष्ट,25 लीटर चुलाई शराब के साथ महिला गिरफ़्तार
नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर पुलिस ने भसुरारी धांगड़ टोली में छापेमारी कर 500 लीटर

नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर पुलिस ने भसुरारी धांगड़ टोली में छापेमारी कर 500 लीटर रॉ मेटेरियल को विनष्ट किया है।वही 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि चुलाई शराब बनाने की गुप्त सूचना पर भसुरारी धांगड़ टोली में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान 500 लीटर रॉ मेटेरियल को विनष्ट किया गया।वही 25 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।उंन्होने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।उंन्होने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


