छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने की कारवाई
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
विवेक कुमार चनपटिया। पुलिस ने सरकारी विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्राओं के साथ अभद्रता करने वाले नाबालिग मनचले को अभिरक्षा में लिया है। यह घटना लंच के समय हुई थी। चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय के एचएम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

विवेक कुमार चनपटिया। सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्राओं के साथ अभद्रता करने एवं धमकी देने वाले नाबालिग मनचले को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। अब पुलिस उसे किशोर न्यायालय परिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसकी जानकारी चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। ज्ञात हो कि गत गुरुवार की सुबह चनपटिया के एक सरकारी विद्यालय में लंच के वक्त 9वीं कक्षा में घुसकर एक मनचले ने अभद्रता की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


