Bagaha News: शराब के साथ महिला शराब धंधेबाज गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बगहाBagaha News: चौतरवा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी की। ढाई लीटर शराब के साथ महिला शराब धंधेबाज अंतिम देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। महिला अपने घर पर चोरी-छिपे शराब बेच रही थी। पुलिस ने कहा कि आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।

Bagaha News: चौतरवा। थाना की पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत ढाई लीटर शराब के साथ एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।एसआई रमेश कुमार ने बताया कि राय महुअवा के बुलहवा डीह से ढाई लीटर शराब के साथ महिला धंधेबाज अंतिम देवी देवी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार महिला अपने घर चोरी चुपके शराब की बिक्री कर रही थी जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।उन्होंने बताया की आगे भी शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


