किशोरी अपहरण में आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बगहापुलिस ने डबरिया गांव से किशोरी अपहरण के मामले में आरोपी भोला उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। किशोरी की मां ने उसे और दो अन्य को नामजद किया था। आरोप है कि उन्होंने शादी की नियत से नाबालिग का अपहरण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुकेश कुमार नौतन। पुलिस ने डबरिया गांव से किशोरी अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह बैरा परसौनी गांव का भोला उर्फ मुन्ना बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि किशोरी कि मां ने भोला उर्फ मुन्ना समेत तीन लोगों को नामजद किया था। आरोप है कि शादी की नियत से उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है।पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए 222/26 में कांड कर किशोरी बरामदगी व आरोपीयों के गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चला रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी को डबरिया से गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


