सात अभियुक्त हुए गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

कौशल झा बेतिया। बेतिया के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को अलग-अलग

सात अभियुक्त हुए गिरफ्तार

कौशल झा बेतिया। बेतिया के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है।गैर जमानतीय पांच वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पिछले 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 65 लीटर शराब, एक देसी कट्टा फ्रेम, एक चाकू व एक बाइक जब्त किया गया है।

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 38 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।