सामूहिक दुष्कर्म में दूसरा आरोपी धराया

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बलथर थाने के लाइन परसा गांव में नाबालिग छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी राजू राम को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी उसके घर से की गई। 1 मई को एक किशोरी के साथ तीन आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।

सामूहिक दुष्कर्म में दूसरा आरोपी धराया

चितरंजन कुमार गुप्ता सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाने के लाइन परसा गांव से पुलिस ने बुधवार को नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी राजू राम की गिरफ्तारी लाइन परसा गांव स्थित उसके घर से की गई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया था।जैसे ही घर पहुंचा उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है एक मई की देर शाम चॉकलेट खरीदने गई एक किशोरी के साथ तीन आरोपितों ने जबरन दुष्कर्म किया था। मुख्य आरोपी सहीम गद्दी उर्फ बाल ठाकरे को उसी दिन धर-दबोचा था। तीसरे आरोपी रईस गद्दी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।