पुलिस ने छह धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
बेतिया और बगहा में पुलिस ने 365 लीटर शराब के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। धनहा-रतवल पुल पर जांच के दौरान 188 लीटर शराब और नौरंगिया में 177 लीटर शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के तहत तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बेतिया/बगहा/मधुबनी, हिटी। धनहा व नौरंगिया थाना क्षेत्र से शुक्रवार को पुलिस ने 365 लीटर शराब समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। धनहा से पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। धनहा-रतवल पुल पर जांच के दौरान यूपी से आ रही कार से पुलिस ने 188 लीटर शराब जब्त की। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया व कार जब्त की। इधर, नौरंगिया पुलिस ने यूपी के बसही के पास से पुलिस ने छापेमारी कर 177 लीटर शराब समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी रामानंद कौशल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने होली पर खपाने के लिए जमा की जा रही शराब पुलिस ने जब्त की है।
नकरटियागंज के तस्करों को भेजा गया जेल : धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया यकि धनहा-रतवल गौतम बुद्ध पुल पर शुक्रवार दोपहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान यूपी से आ रही संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान कार में छिपाकर रखी गई 188 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसमें नरकटियागंज के शिकारपुर थाने के बहुअरवा के रिशु वर्मा, पपन कुमार व सत्यम कुमार शामिल हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बसही से नरकटियागंज ले जाई जा रही थी शराब नौरंगिया थाने पुलिस ने यूपी क बसही के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इसमें 177 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि यूपी के बसही से नरकटियागंज लिए भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी। तीन तस्करों में शिकारपुर थाने के नौतनवा के सद्दाम हुसैन, मलदहिया के दिनेश यादव व मानपुर के डबरापुर के सुभाष कुमार शामिल है। उन्हें न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया। सीमा से 120 लीटर चुलाई शराब जब्त मैनाटाड़। मैनाटाड़ पुलिस ने सीमा से भारी मात्रा में चुलाई शराब जब्त की है शराब सहित एक महिला धंधेबाज को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बसंतपुर गांव के पास इंडो नेपाल बार्डर पिलर संख्या 415/23 के पास नाका लगा दिया गया। नेपाल से प्रवेश कर रहे लोग बाेरा फेंक उधर ही भाग गये। बोरों की जांच में 120 लीटर चुलाई शराब मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर भागे शराब तस्करों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं चिउटाहा गांव से दो लीटर चुलाई शराब के साथ कृष्णावती देवी को गुरूवार की देर शाम पकड़ा गया । उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



