चुहड़ी फायरिंग कांड में किशोर सहित दो धराए

Feb 15, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

चनपटिया के चुहड़ी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल है। 70 वर्षीय राजदेव प्रसाद यादव पर हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चुहड़ी फायरिंग कांड में किशोर सहित दो धराए

चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया के चुहड़ी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि मामले में जियछा टोला चुहड़ी के स्व. मैनुद्दीन मियां के पुत्र इमामुद्दीन मियां (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वह फायरिंग कांड से पहले गत 16 जनवरी को हुई मारपीट के मामले में आरोपित था। वही मारपीट एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया है।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। इसके लिए तकनीकी टीम भी जुटी हुई है। ज्ञात हो कि गुरुवार की दोपहर चुहड़ी नवका टोला में अपराधियों ने चुहड़ी निवासी सेवानिवृत कर्मी राजदेव प्रसाद यादव (70) की लोहे के रड व लाठी-डंडे से पीटकर हाथ-पैर तोड़ दिया। हमले में वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी अपराधी फायरिंग कर चुहड़ी चौक की ओर भाग निकलें।इससे पहले भी 16 जनवरी को जियछा टोला में जमीन को लेकर हुए विवाद में राजदेव प्रसाद यादव सहित दो लोगों को कुछ लोगों ने मार पीटकर जख्मी कर दिया था। मामले में 17 जनवरी को जख्मी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली थी। लेकिन मामले में उस वक्त पुलिस ने समय रहते कोई कारवाई नहीं कर सकी। जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ गया और दूसरी बार घटना को अंजाम दे दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;