चोरीकांड में तीन को पुलिस ने दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

कुमारबाग थाना के लोहियरिया चौक पर मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक पूर्वी चंपारण के निवासी हैं और उनके पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में युवकों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

चोरीकांड में तीन को पुलिस ने दबोचा

चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग थाना के लोहियरिया चौक के समीप मोबाइल दुकान में दूसरी बार हुई चोरीकांड का उद्भेदन कर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोच लिया है। मामले में पुलिस ने पूर्वी चंपारण के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।उसके पास से दुकान से चोरी हुए तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इसकी जानकारी गुरुवार को कुमारबाग के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों पूर्वी चम्पारण के घोड़ासहन निवासी सुरज कुमार, दीपू कुमार एवं लक्ष्मण साह हैं। उसकी गिरफ्तारी बुधवार की शाम बेतिया से की गयी। तीनों घोड़ासहन स्थित घर से बेतिया के अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। युवकों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम बात भी बताई है, जिसके आधार पर पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि गत 27 मार्च की रात कुमारबाग थाना के लोहियरिया चौक के पास उमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में अज्ञात चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल सहित करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।