Bagaha News: आदित्य की हत्या में फरार बिट्टू तिवारी गिरफ्तार
Bagaha News: पुलिस ने आदित्य कुमार की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त बिट्टू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। 1 सितम्बर को कुमारबाग थाना क्षेत्र में आदित्य की हत्या की गई थी, जिसका शव 2 किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Bagaha News: चनपटिया। कुमारबाग थाने के तुरहापट्टी तिवारी टोला में गत 1 सितम्बर की सुबह हुए आदित्य कुमार की हत्या में शामिल फरार अभियुक्त बिट्टू तिवारी (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की आधी रात पहुंची पुलिस ने उसे तुरहापट्टी तिवारी टोला स्थित गांव से दबोच लिया।
हत्या की जानकारी
कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे बिट्टू तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही। पुलिस का दावा है कि हत्या में शामिल अन्य आरोपितों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ज्ञात हो कि गत 1 सितंबर की सुबह कुमारबाग थाने के तिवारी टोला वार्ड-5 निवासी हरेंद्र साह के पुत्र आदित्य कुमार (22) की हत्या कर शव को उसके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर शमशान घाट के समीप झाड़ी में फेंक दिया था।
घटनाक्रम
रास्ते से गुजर रही कुछ महिलाओं ने शव को झाड़ी में फेंकते देखकर शोरगुल किया, तो आरोपी वहां से फरार हो गये। ग्रामीणों एवं परिजनों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची मनुआपुल, सिरिसिया एवं कुमारबाग थाने की पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की। मामले में पिता ने गांव के ही सिडू तिवारी, वृहस्पति तिवारी एवं बिट्टू तिवारी पर पुत्र की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव फेंकने के मामले में कुमारबाग थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। वहीं गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजनों ने कुड़ियाकोठी चौक पर हंगामा किया था। आदित्य का शव रख सड़क जाम कर दिया था। जिसके बाद एसडीपीओ-1 अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। ईधर, शनिवार की रात मामले में फरार चल रहे बिट्टू तिवारी के बारे में पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर आधी रात में ही भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने बिट्टू को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
।


