Bagaha News: शिकायत पर जांच को गई पुलिस से धक्का-मुक्की

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: चनपटिया में पुलिस टीम के साथ धक्कामुकी और दुर्व्यवहार के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार, एसआई विवेकानंद की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। एक इंस्टाग्राम वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Bagaha News: शिकायत पर जांच को गई पुलिस से धक्का-मुक्की

Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया थाने के टिकुलिया वार्ड-6 में नहर के समीप शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर धक्कामुकी व दुर्व्यवहार के आरोप में तीन युवक सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात हुई है।

गिरफ्तारी का विवरण

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एसआई कुमार विवेकानंद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टिकुलिया वार्ड संख्या-12 एवं 6 निवासी शिवबालक साह (55) एवं उनके पुत्र मिथिलेश कुमार सोनी (19), झुन्ना कुमार (25) एवं सुभाष कुमार सोनी (30) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एफआईआर में एसआई कुमार विवेकानंद ने आरोप लगाया है कि गत 28 अगस्त की शाम वह संध्या गश्त पर थे।

मामले की जानकारी

इसी दौरान थानाध्यक्ष के निर्देश पर टिकुलिया निवासी दिनेश महतो के शिकायती आवेदन की जांच करने स्थानीय चौकीदार संतोष यादव के साथ टिकुलिया वार्ड-6 में नहर के समीप मिथिलेश कुमार सोनी के दरवाजे पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान मिथिलेश एवं अन्य आरोपित पुलिस पर भड़क गए और दुर्व्यवहार करने लगे। अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पूछने लगा कि मेरे घर क्यों और किसके आदेश पर आए हैं।

वायरल वीडियो

बाद में सभी आरोपित पुलिस टीम से उलझ गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्कामुकी की। आरोपितों ने चालक सिपाही सुशील कुमार के साथ गाली-गलौज और बदसलुकी करते हुए उन्हें पुलिस वाहन से बाहर खींच दिया और सरकारी गाड़ी का चाबी छीनने का प्रयास किया। बाद में आरोपित झुन्ना कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गयी। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ युवक जांच करने पहुंचे पुलिस टीम के साथ धक्कामुकी एवं दुर्व्यवहार कर रहे हैं। एसआई आरोपितों से थाने पर आने की बात कह रहे हैं लेकिन वे बदसलुकी से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना चनपटिया थाने के टिकुलिया वार्ड-6 में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: शिकायत पर जांच को गई पुलिस से धक्का-मुक्की