पिड़ारी से चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,गया जेल
Feb 16, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
इनरवा पुलिस ने पिड़ारी गांव में छापेमारी कर अजीज मियां नामक एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 45 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बेतिया भेजा गया है।

मैनाटाड़।इनरवा पुलिस ने पिड़ारी गांव में छापेमारी कर चुलाई शराब सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि पिड़ारी गांव निवासी अजीज मियां चुलाई शराब का धंधा करता है। तुरंत एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पैंतालीस लीटर चुलाई शराब के साथ अजीज मियां को धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज अजीज मियां को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


