Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPolice Arrest 15 Suspects in Drug Raids Seize Illicit Liquor and Firearms
15 आरोपितों को किया गिरफ्तार

15 आरोपितों को किया गिरफ्तार

संक्षेप: बेतिया में पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थानों की टीम के माध्यम से 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 12 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने 109 लीटर शराब, एक...

Wed, 22 Oct 2025 12:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामले में शामिल 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 12 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय नौ वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 109 लीटर 470 मिलीलीटर शराब, एक पिस्टल, एक कट्टा व चार बाइक जब्त किया गया है।

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से दो लाख 35 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। पुरूषोत्तमपुर में चुलाई शराब जब्त,तस्कर फरार: मैनाटाड़। पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने सीमा से भारी मात्रा में चुलाई शराब और शराब की बोतलों को जब्त किया है। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में दो सौ लीटर चुलाई शराब और एक सौ तेरह कस्तूरी शराब की बोतलें जब्त की गई हालांकि धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाजों की पहचान की जा रही है। पांच लीटर शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार: चौतरवा। थाना की पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत एक महिला शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।