ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहामानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी

मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी

पर्यावरण ही नही बल्कि मानव जीवन में भी पौधा का बहुत महत्व है। क्योंकि पौधा से ही पर्यावरण संतुलित रहता है। जिसके सहारे मानव या धरती के हर प्राणी को जीवनमिलता है। उक्त बातें इनर व्हील क्लब के...

मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 07 Jul 2017 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यावरण ही नही बल्कि मानव जीवन में भी पौधा का बहुत महत्व है। क्योंकि पौधा से ही पर्यावरण संतुलित रहता है। जिसके सहारे मानव या धरती के हर प्राणी को जीवनमिलता है। उक्त बातें इनर व्हील क्लब के प्रेसिडेंट रेणु शर्मा ने कही। वे मेहंदियाबाड़ी स्थित संत माईकेल्स एकेडमी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रही थी। इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्लब की दर्जनों महिला सदस्य शामिल रहीं। इस दौरान दर्जनों फलदार पौधे लगाये गये। सचिव रिजवाना परवीन ने बताया कि इनर व्हील क्लब सामाजिक कार्य के प्रति संकल्पित है। सदस्य आशा पाठक ने कहा कि पौधा हमारे लिए अमृत के समान है। अनुपमा राय ने कहा कि पौधों की रक्षा करना हर प्राणी का कर्तव्य है। इस दौरान हर सदस्यों ने बारी बारी से एक-एक पौधा लगाया। इनकी रक्षा की जिम्मेवारी भी लीं। कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगों से अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की गयी। मौकेे पर क्लब की डा.शीला रंजन, मीना तोदी, कमल अरोड़ा, इंदिरा पोद्दार आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें